मोदी वैक्सीन कहकर लोगो को डराने वाले दलों को जनता से मागनी चाहिए माफी- जगत प्रकाश नड्डा

18 दिसंबर 2021 को शनिवार के दिन हरिद्वार में विजय संकल्प यात्रा के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने जमकर विरोधियों पर निशाना साधा। नड्डा का कहना है ,कि कुछ विरोधी दल जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं तथा जनता को वैक्सीनेशन के मामले में डराने का काम कर रहे हैं। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में इतने बड़े पैमाने पर वैक्सीनेशन संभव हो पाया है आज भारत ने वैक्सीनेशन के मामले में समस्त विश्व को पीछे छोड़ दिया है लेकिन यह बात कुछ विरोधी दलों को रास नहीं आ रही है, तथा वह जनता को वैक्सीनेशन के नाम पर डरा रहे हैं। तथा कुछ दिग्गज नेता तो ऐसे हैं जो जनता को मोदी वैक्सीन कहकर डराने का काम कर रहे हैं।

Advertisements

उनका कहना है कि प्रधानमंत्री ने 9 माह के इतने कम समय में वैज्ञानिकों को प्रोत्साहित करके एक नहीं बल्कि जनता की सुरक्षा के लिए दो- दो टीके विकसित करवाएं। तथा वैक्सीनेशन को लेकर भ्रामक प्रचार कराने वालों को जनता से माफी मांगने चाहिए। तथा उनका कहना था कि कुछ लोगों ने तो नरेंद्र मोदी से फार्मूले की भी मांग की और ऐसा करके उन्होंने अपनी मूर्खता को प्रमाणित किया क्या उन्हें नहीं पता था कि फॉर्मूला किसे दिया जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि बीते शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भूटान के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मान दिया गया और न सिर्फ भूटान बल्कि दुनिया के और भी कई देश मोदी का स्वागत करने के लिए खड़े है और देश की इस उपलब्धि पर भी कई लोगों को देश मजबूत होता नहीं दिखाई दे रहा है। इस रोड शो के दौरान जगत प्रकाश नड्डा के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट, पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, तथा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक समेत कई अन्य नेता मौजूद रहे।

Recent Posts