
अल्मोड़ा नगर में लोगों में तेंदुए की आवाजाही से दहशत फैली हुई है| 2 दिन पहले चीनाखान में दो तेंदुए दिखाई दिए| दोनों ही गली में बेखौफ घूम रहे थे| शाम होते ही मोहल्ले में तेंदुए की सक्रियता बढ़ नहीं है|
मामले में नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद जोशी ने अल्मोड़ा वन प्रभाग के प्रभागीय वन अधिकारी को पत्र लिखकर पिंजरा लगाने की मांग की है|
पालिका अध्यक्ष ने कहा तेंदुए के शहर में दिखाई देने से लोगों को खतरा बना हुआ है| वन विभाग के अधिकारियों से मामले में कार्यवाही करने की मांग की गई है|
बता दें कि वन विभाग की टीम ने बीते सोमवार को तेंदुए की सक्रियता का पता लगाने के लिए नगर क्षेत्र में गश्त की लेकिन टीम को तेंदुआ कहीं नजर नहीं आया| रेंजर मोहन आर्या का कहना है कि टीम लगातार गश्त कर तेंदुए की सक्रियता का पता लगाने में जुटी हुई है|
