अग्निवीर भर्ती योजना -: आईटीआई पास युवाओं के लिए खुशखबरी, भर्ती में न्यूनतम 20 से लेकर अधिकतम 50 अंक का बोनस

आईटीआई पास युवाओं को अग्निवीर भर्ती में वरीयता मिलेगी| इनको भर्ती के लिए न्यूनतम 20 से लेकर अधिकतम 50 बोनस अंक दिए जाएंगे|

Advertisements


सचिव कौशल विकास एवं सेवायोजन विजय कुमार यादव के अनुसार, भारतीय सेवा की प्रतिष्ठित योजना अग्निपथ में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से उत्तीर्ण छात्रों को तकनीकी श्रेणी में अग्निवीर के रूप में भर्ती के लिए वेटेज मिलेगा| इसमें शैक्षिक योग्यता के साथ आईटीआई पास डिप्लोमा के आधार पर अंको का वर्गीकरण किया गया है|


आईटीआई पास युवाओं को इससे तकनीकी क्षेत्र में रोजगार के साथ प्रतिष्ठित अग्निपथ योजना के माध्यम से देश की सेवा करने का अवसर मिलेगा|


बताते चलें कि अग्निवीर के रूप में भर्ती में दसवीं पास एवं 2 साल के आईटीआई पास को 20 अंक, दसवीं पास और 2/ 3 वर्षीय डिप्लोमा पास को 30 अंक, 12वीं पास एवं 1 वर्षीय आईटीआई पास को 30 अंक, 12वीं पास एवं 2 वर्षों के आईटीआई पास को 40 अंक एवं 12वीं पास एवं डिप्लोमा धारक को 50 अंक का बोनस दिया जाएगा|