उत्तराखंड पहुंचे बागेश्वर धाम के मुखिया पंडित धीरेंद्र शास्त्री, बद्रीनाथ धाम के लिए रवाना

आज बागेश्वर धाम के मुखिया पंडित धीरेंद्र शास्त्री विशेष चार्टड प्लेन से जौलीग्रांट के देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे|

Advertisements


एयरपोर्ट से वह कड़ी सुरक्षा के बीच बद्रीनाथ धाम के लिए रवाना हुए|
बता दें धीरेंद्र शास्त्री विशेष विमान में सवार होकर सुबह 11 बजे एयरपोर्ट पहुंचे|
आज सुबह एयरपोर्ट पहुंचने पर उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए भी भीड़ उमड़ गई, लेकिन उनकी कड़ी सुरक्षा के कारण कुछ लोग ही उनके साथ फोटो खिंचवा पाए| फिर वो एयरपोर्ट से रवाना हो गए|
बता दें उनके कार्यक्रमों को गोपनीय रखा गया था| जिस कारण उनके एयरपोर्ट आने के बाद ही एयरपोर्ट कर्मियों को पता चल पाया|
दरअसल लंबे समय से चर्चा में बने हुए मध्यप्रदेश के बाबा बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री इससे पहले उत्तराखंड में पहुंचे थे| जिसके बाद सोशल मीडिया में पोस्ट विडियो में उन्होंने कहा था कि वह 2 से 3 दिन की यात्रा पर है| इसकी कड़ी में वे उत्तराखंड में आए हैं|
उनका कहना है कि वे उत्तराखंड के संतो को बागेश्वर धाम में होने वाले आयोजन का आमंत्रण देने आए है|