दर्दनाक- राज्य में हुआ ऐसा हत्याकांड जिसे देख सहम उठा है पूरा उत्तराखंड, पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से ऐसी दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है जिसे सुनकर सब के रोंगटे खड़े हो जाएंगे। जिले में एक ही दिन एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक हत्या कर दी गई है फिलहाल हत्यारा पकड़ा नहीं गया है मगर पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है दरअसल उधम सिंह नगर के नानकमत्ता में अजय रस्तोगी अपनी मां आशा रस्तोगी के साथ रहते थे। और उन्होंने लगभग 1 महीने पहले ही वहां पर ज्वेलर्स की दुकान खोल रखी थी और इस काम में हाथ बढ़ाने अंकित का ममेरा भाई उदित रस्तोगी और उसकी दादी शन्नो देवी उनके साथ रहने के लिए आए थे। अंकित रस्तोगी का ममेरा भाई उदित शाही बरेली में रहते थे। शन्नो देवी काफी बुजुर्ग थी जिसकी उम्र 80 वर्ष के करीब बताई जा रही है।

Advertisements

आज दिनांक 29 दिसंबर 2021 को लगभग दोपहर 2:00 बजे बाद एनएच 125 से जुड़े लिंक मार्ग सिद्धावधिया मार्ग पर पुल से करीब 100 मीटर की दूरी पर झाड़ियों के पास पुलिस को दो शवो के होने की सूचना मिली जिसके बाद पुलिस मौके पर तुरंत पहुंची और पुलिस को वहां पर काफी बुरी हालत में क्षत – विक्षत दो शव पड़े मिले इसके बाद पुलिस आसपास छानबीन करके मामले से संबंधित साक्ष्य जुटाने में लग गई। तभी छानबीन के दौरान पुलिस को अंकित का मोबाइल फोन मिला जिसमें उसके भाई का नंबर था तब पुलिस ने अंकित के भाई आदेश रस्तोगी को मौके पर बुलाया और अंकित के घर की जानकारी ली आदेश के साथ पुलिस अंकित के घर को गई तो घर पर उन्होंने अंकित की मां आशा रस्तोगी और शन्नो देवी के शव को पढ़ा हुआ देखा इससे पुलिस टीम में काफी अफरातफरी मच गई और इस खबर से आसपास के इलाके में भी हड़कंप मच गया कि आखिर एक ही परिवार के 4 लोगों का एक साथ गला रेत कर खून किया गया है। उसके बाद कुछ प्रशासनिक अधिकारियों ने घटना का मुआयना किया। घटना के बाद मृतकों के परिवार में काफी दुख का माहौल है तथा परिवार में अफरा-तफरी मच गई है। पुलिस को अभी तक इस हत्याकांड के पीछे की वजह और दोषी का पता नहीं चल पाया है। मगर पुलिस का कहना है कि इस मामले में छानबीन जारी है जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।