सीडीएस जनरल बिपिन रावत की जयंती पर पूरे उत्तराखंड राज्य के लोगों ने किया उन्हें याद

देश के पहले सीडीएस जनरल स्वर्गीय बिपिन रावत की जयंती पर आज दिनांक 16 मार्च 2022 को बुधवार के दिन पूरे उत्तराखंड वासियों ने अपने राज्य समेत पूरे देश के हीरो स्वर्गीय बिपिन रावत को याद किया तथा राज्य में जनप्रतिनिधियों और लोगों ने पोस्ट के माध्यम से उन्हें याद किया। तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने भी उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और लिखा वीर थे, रणधीर थे दूर्जेेय शूरवीर थे। तथा उनके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि अपने देश के वीरों को भूलने वाले नष्ट हो जाते हैं और कहां की जनरल रावत जनता के जनरल थे। व इस अवसर पर ऋषिकेश के नगर निगम महापौर अनीता मंगाई के नेतृत्व में आज सीडीएस जनरल स्व. बिपिन सिंह रावत की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कुष्ठ रोगियों को फल भी वितरित किए।

Advertisements

Recent Posts