ओमिक्रोन वेरिएंट – देश में बढ़ रहा वायरस का प्रकोप, हर घंटे में मिल रहे 5 मरीज, 17 राज्यों में सर्वाधिक मामले इस राज्य के

देश में ओमिक्रोन के मामले लगातार बढ़ रहे हैं| केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि बीते 24 घंटे में देश में पहली बार सबसे अधिक 122 लोगों ओमिक्रोन की चपेट में आए हैं| देखा जाए तो औसतन हर घंटे में 5 मरीज मिल रहे हैं| अभी तक देश में ओमिक्रोन के 358 मरीज मिल चुके हैं जिसमें से 114 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं|


जिस प्रकार ओमिक्रोन के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है हम इसे कोरोना की तीसरी लहर की शुरुआत मान सकते हैं, क्योंकि धीरे-धीरे ओमिक्रोन अपना संक्रामक रूप दिखा रहा है| अभी तक यह 17 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में अपने पांव पसार चुका है|


स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, ओमिक्रोन के 358 मामले अब तक 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आए हैं| महाराष्ट्र में ओमी क्रोन के सर्वाधिक 88, दिल्ली में 67, तेलंगाना में 38, तमिलनाडु में 34, कर्नाटक में 31, गुजरात में 30, उत्तराखंड में एक मामले सामने आ चुके हैं|


केंद्र सरकार द्वारा शुक्रवार को कहा गया कि दुनिया कोरोनावायरस की तीसरी लहर से जूझ रही है| संक्रमण दर अब भी 6.1 फ़ीसदी से अधिक बनी है| ऐसे में हम सतर्कता कतई कम नहीं कर सकते| देशवासियों को आगाह करते हुए सरकार ने सुरक्षित रहने के लिए बेवजह की यात्रा, नियमों के पालन में लापरवाही, क्रिसमिस फॉर न्यू ईयर की मौके पर उत्सव व भीड़भाड़ में शामिल होने से बचने की नसीहत दी है|


अगर हम अपने को सुरक्षित रखना चाहते हैं तो हमें सरकार के इस नसीहत पर गौर करना होगा और कोरोना गाइडलाइन का पूर्ण रूप से पालन करना होगा तभी हम इस महामारी के दौर से उभर सकते हैं|


ओमिक्रोन के साथ-साथ कोरोना के मामलों में भी वृद्धि हो रही है ऐसे में सावधानी बरतने की अधिक आवश्यकता है|