ओमिक्राॅन वैरीएंट – फिर बड़ी चिंता, स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहीं बड़ी बात

ओमिक्राॅन वैरीएंट ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है देश में इसके केस लगातार बढ़ रहे हैं| जिस प्रकार कोरोना के नए स्वरूप के आने से कोरोना के केसों में वृद्धि हो रही है उससे कोरोना की तीसरी लहर आना निश्चित है|


स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे में, 9,419 मामले मिले हैं| जो कल की तुलना में करीब 1000 अधिक है| केंद्र सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश में अभी कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 94,741 है| राहत की बात यह है कि यह मार्च 2020 की तुलना में कम है| आंकड़ों के अनुसार रिकवरी रेट भी काफी बेहतर है| देश में 96.38 प्रतिशत रिकवरी दर दर्ज की गई है|


इसी बीच स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा एक बड़ी बात साबित हुई है की बीते 24 घंटे में कोरोना को जितने लोगों ने मात दी है उससे अधिक व्यक्ति कोरोना से संक्रमित हुए हैं| बीते 24 घंटे के अंदर कोरोना की चपेट में 1914 आए हैं| और 8251 लोग स्वस्थ होने के बाद घर जा चुके हैं|