ओमिक्रोन वैरीएंट- कर्नाटक और गुजरात के बाद अब यहां मिला नया मामला

देश में ओमिक्रोन वैरीएंट का एक और नया मामला सामने आया है| दक्षिण अफ्रीका से मुंबई लौटा एक शख्स ओमिक्रोन वैरीएंट वेरिएंट से संक्रमित पाया गया| अब तक देश में 3 राज्यों से 4 मामले सामने आ चुके हैं| जो चिंता का विषय है क्योंकि यह वायरस बहुत अधिक संक्रामक है| इसी के कारण कोरोना की तीसरी लहर की संभावना जताई जा रही है क्योंकि यह बहुत तेजी से पूरे विश्व में पांव पसार रहा है|

स्वास्थ्य विभाग ने कहां की यह शख्स 24 नवंबर को केपटाउन से लौटा था| वह दुबई और दिल्ली होते हुए मुंबई आया था| 33 साल के इस शख्स ने अभी तक कोई वैक्सीन नहीं ली थी| बड़ी बात यह है कि उसके संपर्क में आए सभी लोग लोगों का कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया| दिल्ली दुबई फ्लाइट में उसके साथ यात्रा करने वाले 25 यात्रियों की रिपोर्ट भी नेगेटिव आई|


जिस प्रकार यह वायरस बढ़ रहा है यह बहुत खतरनाक साबित हो सकता है| हम सभी को इससे बचने की और इसे फैलने से रोकने की कोशिश करनी चाहिए| कोरोना गाइडलाइन का पालन करना अब भी उतना ही जरूरी है जितना कोरोना की दूसरी लहर में था|