
नई दिल्ली| पिछले 8 साल में भारत में प्रति व्यक्ति सालाना आय दोगुनी बढ़ी है| 2014-15 में नॉमिनल टर्म में देश में सालाना प्रति व्यक्ति आय 86,647 रुपए थी, जिसके 2022-23 में मौजूदा कीमतों पर दोगुनी यानी 99 फ़ीसदी बढ़कर 1.72 लाख पहुंचने का अनुमान है|
लेकिन अभी भी देश में आय का असमान वितरण यानी अमीरी और गरीबी के बीच की खाई चुनौती है|
एनएसओ (राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, स्थिर कीमतों पर प्रति व्यक्ति आय 2014-15 के 72,805 रुपए से 35 फ़ीसदी बढ़कर वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान 98,118 रुपये के स्तर पर पहुंच गई है|
कोरोना की शुरुआत में रियल और नॉमिनल टर्म दोनों के स्तर पर प्रति व्यक्ति आय में गिरावट देखने को मिली थी, लेकिन कोरोना कम होने के साथ 2021-22 और 2022-23 में प्रति व्यक्ति आय में तेजी देखने को मिली|
अधिकारियों का कहना है कि भारत की प्रति व्यक्ति आय 2014 से 2019 के बीच रियल टर्म में सालाना 5.6% बढ़ी है| यह वृद्धि महत्वपूर्ण है| हमने स्वास्थ्य, शिक्षा, आर्थिक और सामाजिक मोबिलिटी में सुधार देखा है| हालांकि, कोविड-19 में काफी खराब असर पड़ा, लेकिन महामारी के बाद सुधार देखने को मिला| बढ़ती आई देश की समृद्धि का संकेत है|
