
भारत और अन्य छह देशों के यात्रियों को श्रीलंका कैबिनेट ने कर्ज में फंसे द्वीप राष्ट्र में पर्यटन क्षेत्र के पुनर्निर्माण के प्रयासों के बीच मुफ्त पर्यटक वीजा जारी करने की नीति को मंजूरी दी है|
श्रीलंका के विदेश मंत्री अली साबरी ने बीते दिवस यह बात कही है| एक बयान जारी हुआ है जिसमें कहा गया है कि इसे 31 मार्च 2024 तक प्रयोगिक परियोजनाओं के रूप में लागू किया जाएगा| कैबिनेट ने भारत, चीन, रूस, मलेशिया, जापान, इंडोनेशिया और थाईलैंड के यात्रियों के लिए तत्काल प्रभाव से मुक्त प्रवेश को मंजूरी दे दी है| इन देशों के पर्यटक श्रीलंका दौरे पर बिना किसी शुल्क के वीजा प्राप्त कर सकेंगे|
बता दे साल 2019 में ईस्टर के दिन हुए बम विस्फोट के बाद श्रीलंका में पर्यटकों का आगमन कम हो गया था| विस्फोटों में 11 भारतीयों सहित 270 लोग अपनी जान गवाए थे और 500 से अधिक घायल हुए थे|
जानकारी के मुताबिक, पायलट प्रोजेक्ट जो, तुरंत शुरू हुआ 31 मार्च 2024 तक बढ़ाया जाएगा| इससे पहले मार्च में श्रीलंकाई विदेश मंत्री अली साबरी ने यह कहा था कि भारत के साथ उनके देश का संबंध ‘हमारे विदेश नीति में सबसे महत्वपूर्ण में से एक’ है|
बता दें इन देशों के पर्यटक अब श्रीलंका के लिए बिना किसी शुल्क से वीजा प्राप्त कर सकते हैं, जो एक महत्वपूर्ण बदलाव है|
दरअसल, भारत ऐतिहासिक रूप से श्रीलंका के भीतरी पर्यटन का प्राथमिक स्रोत रहा है|
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, सितंबर के आंकड़ों में भारत 30,000 से अधिक आगमन के साथ सबसे आगे है, जो कुल का 26% है| जबकि चीनी पर्यटक 8,000 से अधिक आगमन के साथ दूसरे स्थान पर है|
