अब उत्तराखंड में दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों से लिया जाएगा नया टैक्स, पढ़ें पूरी खबर

देहरादून| अब अन्य राज्यों से उत्तराखंड में आने वाले वाहनों से नया कर ग्रीन सेस लिया जाएगा|

Advertisements


यह सेस व्यवसायिक और निजी दोनों प्रकार के वाहनों से लिया जाएगा| इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई है| यह 30 से लेकर 60 रुपए प्रति वाहन प्रस्तावित किया गया है|
इसमें केवल दो पहिया वाहन और ट्रैक्टर को छूट रहेगी| इसका इस्तेमाल सड़क सुरक्षा के कार्यों के लिए किया जाएगा|


बता दें कि परिवहन निगम चारधाम यात्रा मार्ग पर बस चालक व परिचालकों के ठहरने की व्यवस्था भी कर रहा है| सुचारू रूप से यात्रा को संचालित करने के लिए विभाग 350 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था भी करेगा|
परिवहन मंत्री चंदन राम दास ने विधानसभा स्थित कार्यालय में परिवहन निगम की समीक्षा बैठक के दौरान जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश में कर ढांचे का सरलीकरण करने के लिए एंट्री टैक्स के स्थान पर ग्रीन सेस लगाने की तैयारी है| विभाग ने क्योंकि अब चेक पोस्ट समाप्त कर दी है, इसलिए सेस ऑनलाइन लिया जाएगा| इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार होगा|