नई दिल्ली:- समाप्त हुआ साल का अंतिम चंद्र ग्रहण….. भारत के अलावा इन देशों से नजर आया ग्रहण

बीते शनिवार की रात्रि को वर्ष 2023 का अंतिम चंद्र ग्रहण भी समाप्त हो गया है और यह ग्रहण 28 व 29 अक्टूबर की मध्य रात्रि को लगा। चंद्र ग्रहण भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, एशिया, हिंद महासागर, आर्कटिक और अंटार्कटिका से भी देखा गया। विभिन्न देशों से चंद्र ग्रहण की तस्वीर सामने आई है।

Advertisements

बता दें कि ग्रहण 29 अक्टूबर की रात 1:06 पर शुरू हुआ और 2:22 पर समाप्त हुआ ग्रहण 1 घंटे 16 मिनट तक रहा इसके अलावा नेपाल से भी चंद्र ग्रहण देखा गया। बता दे कि बीती मध्य रात्रि को लगने वाले ग्रहण से पहले सूतक काल में विभिन्न मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए थे और पूजा पाठ भी बंद हो चुकी थी। यह ग्रहण इस बार शरद पूर्णिमा के दिन लगा है जिसके चलते शाम को पूजा पाठ भी नहीं हो पाई।