
आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र के नाम संबोधन देंगे जिसे सुनने के लिए आमंत्रित किए गए 1800 लोगों में से 50 नर्सेंऔर उनके परिवार वाले भी शामिल हैं। शनिवार को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि इनमें से 3 नर्स हरियाणा के फरीदाबाद से आएंगी। बता दें कि इस बार कई लोगों को आमंत्रण भेजा गया है। फरीदाबाद ब्लड बैंक की नर्सिंग ऑफिसर सविता रानी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा है कि इस भव्य अवसर का हिस्सा बनने के लिए बुलाए जाने से वह तथा उनका परिवार और अस्पताल के कर्मचारियों में काफी खुशी की लहर है। बता दें कि सविता रानी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा महामारी के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया था और आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सीमावर्ती वाइब्रेट विलेज के सरपंच, शिक्षक, नर्स, किसान, मछुआरे, सेंट्रल विस्टा परियोजना के निर्माण में मदद करने वाले श्रम योगी, खादी क्षेत्र के कार्यकर्ता, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता स्कूल शिक्षक आदि लोगों को इस समारोह में सपरिवार आमंत्रित किया गया है।

