पड़ोसी देश नेपाल हुआ ओमिक्रॉन से संक्रमित…… अब उत्तराखंड पर मंडरा रहा है वायरस का खतरा

भारत के पड़ोसी देश नेपाल में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन की पुष्टि हो चुकी है दरअसल नेपाल में विदेश से आए यात्री में इस वायरस के लक्षणों का पता चला है। तथा उसके संपर्क में आए लोगों की जांच करने पर नेपाल के एक बुजुर्ग व्यक्ति भी इस वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। नेपाल में वायरस आने का मतलब है कि उत्तराखंड पर भी खतरा मंडरा रहा है, क्योंकि इस वायरस की पुष्टि नेपाल के काठमांडू में हुई है और काठमांडू से काफी संख्या में नेपाल के नागरिक उत्तराखंड के सीमावर्ती क्षेत्रों पिथौरागढ़ और चंपावत में प्रवेश करते हैं इससे साफ जाहिर होता है कि उत्तराखंड के सीमावर्ती क्षेत्रों की सीमाओं पर जांच तेजी से शुरू कर देनी चाहिए व यात्रा के नियमों को और ज्यादा सख्त कर देना चाहिए।

इस बात की जानकारी नेपाल के स्वास्थ्य और जनसंख्या मंत्रालय द्वारा दी गई है। उन्होंने बताया कि बीते 6 दिसंबर मंगलवार के दिन दुबई से एक पर्यटक काठमांडू आया तथा जांच के दौरान उसमें कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रान की पुष्टि हुई है। जिसके बाद स्थानीय स्वास्थ्य विभाग द्वारा यात्री के संपर्क में आए सभी लोगों के सैंपल लिए गए तथा उनमें से 70 वर्षीय बुजुर्ग भी इस वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। नेपाल में वायरस की पुष्टि होने से भारत के सीमावर्ती राज्य उत्तराखंड को काफी खतरा है क्योंकि काठमांडू से काफी संख्या में नेपाली नागरिक झुलाघाट, धारचूला, बनबसा, टनकपुर तथा चंपावत से भारत की सीमा में प्रवेश करते हैं। ऐसे में उत्तराखंड की सीमाओं के भीतर प्रवेश करने के लिए सभी लोगों को पहले अपनी जांच करवानी अनिवार्य हो गई है।