नैनीताल:- मौनी माई के जन्मदिन पर जरूरतमंदों को बांटे गए ऊनी स्वेटर और कंबल

श्री भक्ति मां मौनी माई नौकुचियाताल आश्रम द्वारा मौनी माई के जन्मदिन पर जिनका जन्म 25 दिसम्बर 1922 को अल्मोड़ा पोखरखाली में हुआ, इनका बचपन का नाम बसंती था।इनका कहना था कि ईंसान की 80 प्रतिशत शक्ति बोलने मे व्यर्थ होती है इसी वजह से इन्होंने 62 वर्ष तक मौन तपस्या धारण की। ये बाबा नीम करौली की भक्त भी थी।इनकी मृत्यु 8 नवम्बर 2013 को हुई।इन्ही के नाम से नौकुचियाताल में संस्था चलती है।

इसी संस्था द्वारा रा.प्रा.वि.सांगड़साहू ,दुबरोली,सांगड़काने बच्चों को ऊनी स्वेटर और जरूरत मंद गांव वालो को कंबल वितरण किये गये।इस वितरण क्रायक्रम में प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नन्दन सिंह सिजवाली, प्रधानाध्यापक भुवन चंद्र, अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ लमगड़ा एवं सहायत अध्यापक गणेश सिंह भण्डारी, चन्द्र प्रकाश,मनोज देवतल्ला, संस्था से रोहित बिष्ट, धृतिबिष्ट, जगदीश पाण्डेय, आशा आर्या,मीना देवी,पनुली देवी,लीला देवी आदि समेत ग्रामवासी मौजूद रहे तथा अच्छे समाज एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु सभी ने प्रण लिया।।।