
उत्तराखंड राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त रुख के बाद वन विकास निगम के बर्खास्त 309 आउटसोर्स कर्मचारियो को 24 घंटे के अंदर फिर से बहाल कर दिया गया है। बता दे कि बीते बुधवार को सेवानिवृत्ति से एक दिन पहले प्रबंध निदेशक केएम राव ने सभी आउटसोर्स कर्मियों की नियुक्तियों पर सवाल उठाते हुए उन्हें बर्खास्त कर दिया था लेकिन सेवानिवृत्ति के दिन उन्होंने अपना आदेश पलटते हुए फिर से कर्मियों की सेवा को यथावत रखने के आदेश जारी कर दिए हैं।
बुधवार की रात को एमडी की ओर से निगम के समस्त महाप्रबंधक क्षेत्रीय प्रबंधक व प्रभागीय प्रबंधक को पत्र भेजकर 17 दिसंबर 2022 के बाद आउटसोर्स के माध्यम से नियुक्त 309 कर्मचारियों की पहले सितंबर 2023 से सेवा समाप्त करने का पत्र जारी कर दिया गया। पत्र में आउटसोर्स कर्मचारियो की 48 अलग-अलग पत्रांक व दिनांक पर नियुक्त कार्मिकों की संख्या की जानकारी दी गई लेकिन जैसे ही कर्मचारियो तक एमडी का आदेश पहुंचा तो उन्होंने विरोध शुरू किया। जानकारी के मुताबिक कर्मचारियों ने मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से लेकर वन विकास निगम अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी को इस मामले में जानकारी दी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त रवैये के बाद कर्मचारियों को फिर से बहाल किया गया है।
