कुमाऊं में 15 को होगी मूल निवास स्वाभिमान महारैली, जुटेंगे हजारों लोग

देहरादून में उत्तराखंड मूल निवास स्वाभिमान महारैली को मिले अपार समर्थन के बाद अब बागेश्वर में उत्तरायणी कोथिग के दिन 15 जनवरी को राज्यभर से हजारों लोग जुड़ेंगे| कचहरी स्थित शहीद स्मारक में हुई मूल निवास और भू कानून समन्वय संघर्ष समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि जनवरी के अंतिम सप्ताह में हल्द्वानी में भी मूल निवास स्वाभिमान महारैली निकाली जाएगी| मूल निवास और भू कानून समन्वय संघर्ष समिति ने अपने आगामी कार्यक्रमों की घोषणा की| इस दौरान समिति ने बताया कि बहुत जल्द प्रदेशभर में व्यापक जन जागरूकता अभियान शुरू किया जाएगा।

Advertisements


समिति के संयोजक मोहित डिमरी के मुताबिक, प्रदेश में मूल निवास की सीमा 1950 और सशक्त को भू-कानून लागू करने को लेकर चल रहे आंदोलन को प्रदेशभर में ले जाया जाएगा| समिति चरणबद्ध तरीके से कई कार्यक्रम करेगी| इसके बाद मकर संक्रांति पर समिति के सदस्य प्रदेश के तमाम संगमों और घाटों पर जाकर देव डोलियों का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे और लोगों से संवाद करेंगे| इसके बाद उत्तरायणी के दिन बागेश्वर के ऐतिहासिक सरयू बगड़ में होने वाले मेले में हजारों की संख्या में लोग जुटेंगे| मेले में बताया जाएगा कि किस तरह से हम अपनी सांस्कृतिक पहचान खो रहे हैं|

अगले माह के अंतिम सप्ताह में हल्द्वानी में रैली पर भी सहमति बनी है|