देश में गर्मी से राहत देने जा रहा है मानसून….. जानिए उत्तराखंड में कब देगा दस्तक

उत्तराखंड राज्य में भी मानसून जल्द ही दस्तक देगा। बता दे कि पिछले 24 घंटे के दौरान उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई है और देश में मानसून दस्तक दे चुका है। देश के कई क्षेत्रों में बारिश भी हो रही है। बिहार के लोगों को मानसून गर्मी से राहत देगा और दो से तीन दिन के अंदर बिहार में मानसून पहुंचने की संभावना है जिसके बाद वहां के लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

बता दे कि मानसून को देखते हुए मौसम विभाग द्वारा अलर्ट भी जारी किया गया है। 24 घंटे के दौरान उत्तर बिहार के कई जिलों में बारिश भी दर्ज की गई है और वही ठंडी हवाओं के चलते लोगों को गर्मी से हल्की राहत भी मिली है। देश के अन्य क्षेत्रों के साथ जल्द ही उत्तराखंड में भी मानसून दस्तक देगा। बता दे कि उत्तराखंड राज्य में आगामी 20 जून के बाद मानसून के दस्तक देने की संभावना है और उसके बाद राज्य के लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिलने की भी उम्मीद जताई जा रही है। भीषण गर्मी ने उत्तराखंड में भी लोगों को काफी परेशान करके रखा है मगर मानसून के बाद राज्य में काफी हद तक गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी।