
उत्तराखंड राज्य में आगामी शीतकालीन सत्र को लेकर काफी सवाल उठ रहे हैं। कुछ लोग चाहते हैं, कि यह सत्र देहरादून में हो। जबकि कुछ लोगों का कहना है कि यह सत्र गैरसैंण में कराया जाए। बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आगामी शीतकालीन सत्र को लेकर यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने कहा है, कि यह सत्र देहरादून में आयोजित किया जाए।
उन्होंने सीएम पुष्कर सिंह धामी से अनुरोध करते हुए सत्र को देहरादून में करने की बात कही है। पत्र में उन्होंने लिखा है कि उत्तराखंड की आमजन भावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए ग्रीष्मकालीन विधानसभा सत्र को गैरसैंण तथा शीतकालीन विधानसभा सत्र को देहरादून में संपन्न कराया जाए। इससे पहले कुछ अन्य विधायकों द्वारा भी पत्र लिखकर सीएम धामी से अनुरोध किया गया था कि यह सत्र देहरादून में आयोजित किया जाए। बता दें कि गत दिवस खानपुर विधायक उमेश कुमार तथा लक्सर विधायक मो. शहजाद ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर आगामी विधानसभा सत्र देहरादून में आयोजित करवाने का अनुरोध किया। विधानसभा सत्र 16 दिसंबर से पहले होना है। विधानसभा सत्र के लिए विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण द्वारा सर्वदलीय बैठक भी बुलाई गई थी।

