मिसाइल हमला -: रूस ने यूक्रेन के तेल डिपो पर किया बड़ा हमला, चारों तरफ धुआं ही धुआं

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का आज आठवां दिन है| रूस यूक्रेन पर लगातार हमलावार है इसी बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एक प्रस्ताव पास कर रूसी सेना को यूक्रेन से बाहर जाने के लिए कहा है| इसके अलावा यूक्रेन में हवाई हमले का अलर्ट जारी किया गया है|
अब रूस ने यूक्रेन को आर्थिक रूप से तबाह करना शुरू कर दिया है जानकारी के अनुसार रूस ने यूक्रेन के Chernihiv तेल डिपो पर मिसाइल से हमला बोल दिया है| जिससे चारों ओर धुआं ही धुआं फैल चुका है|
रूस के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय पैरालंपिक समिति ने भी बड़ा फैसला लिया है जिसके तहत शीतकालीन पैरालंपिक से रूसी और बेलारूसी के एथलीटों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है|
रूस द्वारा किए गए हमले की बीच यूक्रेन को जर्मनी का साथ मिला है दरअसल जर्मनी ने यूक्रेन को 2700 और हवा-रोधी मिसाइल दी है|
यह सभी जानकारियां आज यूक्रेन- रूस युद्ध के आठवें दिन की है|