मौसम विभाग ने दी जानकारी……….. जानिए कैसा रहेगा उत्तराखंड का मौसम

उत्तराखंड। राज्य में पिछले दिनों खूब बारिश हुई जिस कारण राज्य में ठंड भी काफी बढ़ गई और तापमान में भी काफी गिरावट आई। मगर आजकल राज्य के कुछ हिस्सों में काफी अच्छी धूप खिल रही है। लेकिन मौसम विज्ञान केंद्र ने जानकारी देते हुए कहा है, कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होकर हिमालय की तरफ बढ़ने के कारण उत्तराखंड में मौसम बदलता नजर आ रहा है।

जानकारी के मुताबिक पता चला है, कि उत्तराखंड के कई पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। तथा बुधवार से ज्यादातर पर्वतीय इलाकों में बारिश तथा 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। इन दिनों राज्य के कई इलाकों में सर्द हवाओं के कारण तापमान 2 से 5 डिग्री तक दर्ज हो रहा है। तथा आने वाले दिनों में भी बारिश और बर्फबारी की संभावनाएं बताई जा रही है।