
भारत के पिछले 146 साल के इतिहास में इस साल की फरवरी सबसे अधिक गर्म रही|
भारतीय मौसम विभाग ने साल 1877 से तापमान के आंकड़े दर्ज करते हुए यह घोषणा की है| अब आशंका जताई जा रही है कि मार्च से ही तेज गर्मी शुरू हो सकती है और नागरिकों को अगले तीन-चार महीने भीषण गर्मी से गुजरना पड़ सकता है|
मौसम विभाग के अनुसार, फरवरी 2022 का औसत अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस रहा यह तापमान सामान्य से 1.73 डिग्री अधिक है| न्यूनतम तापमान भी 0.81 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज हुआ|
मौसम विभाग में आने वाले कुछ महीनों के लिए कहा है कि मार्च से मई तक उत्तर पूर्वी, पूर्वी और मध्य भारत में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा| ऐसी संभावना जताई जा रही है की अगले 3 महीने मध्य और उत्तर पश्चिम भारत के कई क्षेत्रों में ज्यादा लू चलेगी|
इस बार देश के अधिकतर इलाको में मार्च से ही अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान सामान्य से अधिक दर्ज हो सकता हैं| मार्च से ही लू चल सकती है| साथ ही मार्च में औसतन 83 से 117% तक बारिश भी हो सकती है|
