शहादत :- मां भारती की रक्षा में देवभूमि का एक और लाल शहीद

देहरादून। मां भारती की रक्षा के लिए उत्तराखंड का एक और जवान शहीद हो गया, चमोली जनपद के ग्राम काडे निवासी 9 गढ़वाल राइफल के जवान भाग सिंह जी के श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर शहीद हो गए जिस पर मुख्यमंत्री ने भी शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि

Advertisements

उत्तराखण्ड के वीर सपूत, चमोली जनपद के ग्राम कांडे निवासी, 9 गढ़वाल राइफल के जवान भाग सिंह जी के श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर माँ भारती की सेवा के दौरान शहीद होने का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ है। राष्ट्ररक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीद को शत्-शत् नमन। उनका यह बलिदान सदैव हमारी स्मृतियों में जीवंत रहेगा।