एक बार फिर 4 दिन के लिए बंद हुआ मनसा देवी रोपवे, अब पैदल करनी होगी यात्रा

एक बार फिर मनसा देवी मंदिर में चलने वाला रोपवे चार दिन के लिए बंद हो गया है| इससे श्रद्धालुओं को मंगलवार से ही मनसा देवी की यात्रा पैदल नापनी पड़ रही है| अब 20 दिसंबर से यात्री रोपवे से सफर शुरू कर सकेंगे|

Advertisements


दरअसल, 31 दिसंबर को मनसा देवी मंदिर पर चलने वाला रोपवे समय समाप्त होने पर बंद कर दिया गया था| बाद में हाईकोर्ट के आदेश पर 13 जनवरी से रोपवे का संचालन फिर शुरू हुआ| इससे 12 दिन बाद यात्रियों को रोपवे से यात्रा करने का अवसर मिलने लगा, लेकिन अब फिर 5 दिन रोपवे चलने के बाद 4 दिन के लिए बंद कर दिया गया है|

इस बार रोपवे का वार्षिक रख-रखाव के लिए मरम्मतीकरण किया जाना है| इसलिए उसे यात्रियों के लिए बंद किया गया है| रोपवे बंद करने से श्रद्धालुओं को मायूस होकर लौटना पड़ा, उन्हें पैदल मार्ग से मंदिर आना-जाना पड़ा| अब जनवरी से रोपवे का संचालन फिर शुरू कर दिया जाएगा| इससे यात्री रोपवे से मनसा देवी मंदिर के दर्शन करने के लिए यात्रा करेंगे|