मन की बात – पीएम मोदी ने उत्तराखंड के इस पहाड़ी फल को स्वास्थ्य के लिए बताया संजीवनी

पीएम मोदी ने रविवार को प्रसारित मन की बात कार्यक्रम में उत्तराखंड के पहाड़ी फल बेड़ू का जिक्र किया और कहा कि वास्तव में बेड़ू स्वास्थ्य के लिए संजीवनी है| जिसके माध्यम से स्थानीय लोगों द्वारा अनेक रोगों का शमन किया जाता है|


पिथौरागढ़ प्रशासन के द्वारा बेड़ू के उत्पादन को बढ़ावा देकर रोजगार सृजन व खनिज एवं वनस्पतियों के संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की भी पीएम मोदी ने सराहना की है|
बताते चलें कि बेड़ू का फल खाने से कब्ज, तंत्रिका विकार, जिगर की परेशानियों से निजात मिलता है| इसके अलावा बेड़ू पाको बारो मासा, ओ नरणी काफल पाको चैता मेरी छैला………ये उत्तराखंडी लोक गीत की प्रसिद्ध लाइनें है|