इस वर्ष साल 2022 में कुल 2 सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण का योग बन रहा है। बता दें कि आगामी 8 नवंबर 2022 को इस साल का अंतिम चंद्र ग्रहण लगने वाला है। आगामी मंगलवार को लगने वाला चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। बता दें कि 15 दिनों के अंतराल में यह दूसरा ग्रहण लगने जा रहा है। इससे पहले साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर 2022 को लगा था। चंद्र ग्रहण का सूतक काल 8 नवंबर को 9 घंटे पहले शुरू हो जाएगा। यानी कि 8 नवंबर को सुबह 6:39 से सूतक काल आरंभ हो जाएगा जो कि ग्रहण के साथ ही समाप्त भी हो जाएगा। बता दें कि यह चंद्रग्रहण भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, एशिया और पेसिफिक में दिखाई देगा। ग्रहण का समय और सूतक का समय बिल्कुल भी शुभ नहीं माना जाता है। इसलिए इस दौरान सभी मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे इस दौरान पूजा-पाठ, अनुष्ठान समेत कोई भी शुभ कार्य नहीं हो पाएगा।
Recent Posts
- गरुड़ – यूथ क्लब सर्कल आफ होप के 12 सदस्यीय दल ने बैजनाथ लेक में चलाया स्वच्छता अभियान
- बागेश्वर – सभी विभाग आपसी सामंजस्य स्थापित कर बागेश्वर एवं गरुड़ महायोजना को दें अन्तिम रुप – डीएम
- बागेश्वर – जिलाधिकारी ने जिला योजना,राज्य सेक्टर, केन्द्र पोषित एवं बाह्य सहायतित योजनाओं की प्रगति की करी समीक्षा
- Uttarakhand:- राजभवन में इस दिन से लगेगी पुष्प प्रदर्शनी….. 15 विभिन्न श्रेणियो की प्रतियोगिताओं के लिए दिए जाएंगे 162 पुरस्कार
- Uttarakhand:- समान नागरिक संहिता से संबंधित शंकाओं को दूर करने हेतु जारी हुआ मोबाइल नंबर