आइए कुर्मांचल अखबार के साथ पढ़ते हैं कारगिल विजय दिवस पर जीवन सिंह की स्वरचित कविता

करगिल विजय…

Advertisements

बात रखी थी ‘अटल’ नई पहल नये दौर की
शान्तिदूत बन बस यात्रा की थी लाहौर की !

सब बदल सकते नही बदल सकते पड़ोसी
थोड़ा हम चलें पास आओ तुम भी थोड़ीसी !

यूं आपस में नही हमें तो लड़ना है गरीबी से
सुलझानी है हर मुश्किल बैठ कर करीबी से !

अभी लाहौर मसौदे की स्याही नही सूखी थी
विश्वासघात करने बैठी पाकी सेना भूखी थी !

कायरो ! करगिल में पीठ में खंजर घोप दिया
शान्ति प्रिय देश के ऊपर था युद्ध थोप दिया !

चला आप्रेशन ‘विजय’ लिखने नई विजयगाथा
कुर्बानी वीरो ने किया माँ का ऊचा माथा !

फिर क्या था जाबॉज जवान हमारे आये काम
दुश्मन को रौदा, खदेड़ा और किया काम तमाम !

सौरभ कालिया, योगेंद्र, विक्रम बत्रा व नचिकेता
अनेकों शूरवीर, बलिदानी बनते चले विजेता !

दुर्गम, जटिल ऊचॉ रणभूमि बना था करगिल
जहाॅ लुके-छुपे थे मुशरर्फ के मूसे बनाये
बिल !

द्रास, बटालिक,तोतोलिंग,मश्कोह व छोटे हिल
ताजुब्ब लोमड़ीयो के कब्जे में भी टाईगरहिल !

तोड़ टाईगरहिल गोलों से लोमड़ीयों को भगाया
तब इंडियन टाईगरों ने अपना तिरंगा फहराया !

भारी बर्बादी, बड़े युद्ध से डर नवाज घबराया
अब बचा लो अंकल सैम वह कह मिमियाया !

धिक्कारते तुम्हारे ही लोग तुम्हें पाकी बुजदिलों
कम से तुम अपने जवानों की लाशें तो उठालो !

औकात क्या हैं तुम्हारी, दहशत के रहनुमाओं
अपनी भूखी-प्यासी अवाम पे तो तरस खाओं !

फिर जुर्रत की तो दुनिया के नक्शे से मिट जाओगें
कटोरे से भीख माँगने वालों तुम क्या लड़ पाओगे !

आज ” करगिल विजय दिवस ” के उपलक्ष में हमारे वीर सैनिकों के अदम्य साहस, पराक्रम, वीरता, बहादुरी और सर्वोच्च बलिदान के लिए
मैं अपनी इस कविता को उनके सम्मान में सादर
समर्पित करता हूं |
जयहिन्द !!
जीवन सिंह
पुणे महाराष्ट्र

Leave a Reply