लखपति दीदी मेले का शुभारंभ -: सीएम धामी ने लोगों से की स्थानीय उत्पाद खरीदने की अपील

देहरादून| राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष में होने वाले कार्यक्रमों की सीरीज में आज सीएम धामी ने लखपति दीदी योजना की शुरुआत की| सीएम ने इस दौरान मेले की शुरुआत भी की| कार्यक्रम का आयोजन ग्राम्य विकास विभाग की ओर से किया गया है|


इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि, इस योजना से प्रदेश के स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं का फायदा होगा| इस योजना के जरिए महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी| समूहों से उन्होंने अपील की कि वे अपने समूह से ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जोड़ें| मेले से वे इस योजना के बारे में पूरी जानकारी लेकर जाएं|
ग्राम विकास मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि , हमारा लक्ष्य है कि 2025 तक प्रदेश की समूहों से जुड़ी तीन लाख 67 हजार महिलाओं को लखपति बनाया जाए| जब हमारा प्रदेश 25 साल का होगा, तब हमारी सवा लाख बहने इस योजना से जुड़कर लखपति दीदी होंगी|