Kumaon weather update -: ठंड में बीता दिसंबर का पहला सप्ताह, जाने आने वाले सप्ताह का मौसम पूर्वानुमान

बीते रविवार और सोमवार को हुई हिमपात और बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है| कुमाऊं के अधिकतर जगहों पर नवंबर आखिरी सप्ताह के मुकाबले दिसंबर का पहला सप्ताह में तापमान में कमी आई है| तापमान के गिरने के कारण ठंड में इजाफा हो रहा है| सुबह व शाम को बहुत अधिक ठंड हो रही है हालांकि दिन में धूप खिलने के कारण ठंड से राहत मिल रही है|

अगले सप्ताह मौसम पूर्वानुमान बताते हुए राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने कहा कि, अगले सप्ताह कुमाऊं में आसमान साफ रहने की संभावना है| आमतौर पर मौसम शुष्क रहेगा| आने वाले सप्ताह में तापमान में थोड़ी कमी आ सकती है| हालांकि न्यूनतम तापमान में खास बदलाव की उम्मीद बहुत कम है| नैनीताल का न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है जबकि अल्मोड़ा का न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री रह सकता है| आमतौर पर दिसंबर में हल्द्वानी का अधिकतम औसत तापमान 23.0 डिग्री व न्यूनतम औसत तापमान 6.3 डिग्री रहता है|