रूसी हमले के बाद जानिए कैसा है यूक्रेन का हाल……. पढ़ें पूरी खबर

बीते 24 फरवरी 2022 यानी कि गुरुवार के दिन से ही रूस ने यूक्रेन पर हमला करना शुरू कर दिया है। रूसी हमले के बाद यूक्रेन में कहीं जलते मकान तो कहीं सहमे हुए लोग हैं। जहां एक ओर रूस ने हमला करने के बाद कोई कसर नहीं छोड़ी है वहीं दूसरी ओर यूक्रेन के सैनिक भी युद्ध में बने हुए हैं। खबरों के मुताबिक इस जंग के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति को भी अंडर ग्राउंड होना पड़ रहा है उन्हें एक सुरक्षित बंकर में रखा गया है। इस हमले के बाद यूक्रेन की जनता में एक तरफ ब्लादिमीर पुतिन के खिलाफ काफी रोष की भावना उत्पन्न हो गई है। युद्ध के दौरान लोग काफी सहमे हुए हैं कि उनके क्षेत्र में न जाने कब कोई धमाका हो जाए। युद्ध के दौरान सबसे बुरा हाल यूक्रेन की राजधानी कीव का है जहां पर रूसी सेना ने यूक्रेन की सेना के अड्डे पर भी स्ट्राइक की है। तथा यूक्रेन में एटीएम के बाहर लोगों की लाइनें लगी है ताकि वे अपने पैसों को निकाल कर उससे राशन पानी खरीद सके।इस युद्ध से पहले जहां एक तरफ यूक्रेन की राजधानी कीव का दृश्य रात में काफी सुहाना नजर आता था वही युद्ध के बाद जगह जगह से धुआं उठता हुआ नजर आ रहा है क्षेत्र में रेड अलार्म सेट कर दिया गया है जब कोई भी धमाका होता है तो उसके बजते ही लोग अपने कमरों से बंकर में जाने लगते हैं। युद्ध के दौरान यूक्रेन की कई इमारतें टूट चुकी है तथा रूस के कई लड़ाकू विमान कीव की सड़कों पर गश्त कर रहे हैं। बता दें कि बीते शुक्रवार को रूस के एक टैंक ने यूक्रेन के एक लोकल सिटीजन की गाड़ी को कुचल दिया जिसके बाद गाड़ी के अंदर बैठे लोगों का रेस्क्यू किया गया। राजधानी कीव रूस के हमले के बाद पूरी तरह से तबाह हो गई है।