
जहां एक ओर अल्मोड़ा की सभी विधानसभा सीटो से भाजपा के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं वहीं दूसरी तरफ खटीमा से भाजपा के लिए थोड़ी निराशा की बात सामने आ रही है क्योंकि खटीमा से भाजपा के दिग्गज नेता व उत्तराखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 1000 वोटों से पीछे चल रहे हैं तथा विपक्ष से कांग्रेस के प्रत्याशी भुवन चंद्र को 4939 वोट मिले हैं व भाजपा के प्रत्याशी पुष्कर सिंह धामी को अभी तक 3985 वोट ही मिल पाए हैं। विधानसभा चुनाव 2022 का यह मुकाबला काफी दिलचस्प है जहां एक तरफ लाल कुआं से कांग्रेस के प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत कई हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं वही खटीमा से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी 1000 वोटों से पीछे हैं।

