
उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार में कावड़ मेले के दौरान करोड़ों की संख्या में शिव भक्त पहुंचे करोड़ों शिव भक्त जल लेने के लिए हरिद्वार आए और यहां पर 7000 टन कूड़ा छोड़ गए। पुलिस प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार 30 जुलाई से शुरू हुई कावड़ मेले के दौरान हरिद्वार, कनखल, ज्वालापुर ,सप्त ऋषि, हर की पौड़ी के आसपास के क्षेत्र में शिव भक्तों की भीड़ बनी रही और मेला संपन्न होने के बाद करीब 7000 मिट्रिक टन कूड़ा इन क्षेत्रों से निकला है। कावड़ मेले में बड़ी संख्या में शिव भक्त पहुंचे पैदल, डाक कावड़ और विभिन्न वाहनों के माध्यम से श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे मगर वही मेला संपन्न होने के बाद हरिद्वार में कूड़े का ढेर लग गया और वहीं प्रशासन द्वारा 18 अगस्त तक क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है।
Advertisements


