
गरुड़(बागेश्वर ) । गरुड़ के मोतिस्यारी स्थित कालिका मंदिर में 10 दिवसीय ज्यौनार का आयोजन किया जा रहा है। ग्रामीणों के सहयोग से 70 साल बाद ज्यौनार का आयोजन किया जा रहा है। ग्रामीण कैलाश चंद्र बसवाल ने बताया कि 70 साल बाद पुनः ज्यौनार का आयोजन किया गया है। जिसमें क्षेत्रवासियों द्वारा बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया जा रहा है। क्षेत्र की महिलाओं द्वारा सुर्तेश्वर महादेव मंदिर बड़ेत से कालिका मंदिर मोतिस्यारी तक कलश यात्रा निकाली जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया है। ज्यौनार में प्रतिदिन सुबह शाम देव डंगरिये अवतरित होते है। आचार्यों द्वारा पूजा पाठ की जाती है। इस दौरान मंगल सिंह रावत,देवेंद्र खुल्बे,चंद्रशेखर बसवाल, मीना बसवाल,पूजा खुलबे,निर्मला खुल्बे आदि मौजूद थे।

