खानपुर विधायक को पत्रकार की चुनौती, कहा आप जीते तो आपके घर करूंगा नौकरी – पढ़ें पूरी खबर

खानपुर विधायक और भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रणव कुमार चैंपियन को प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार है उमेश कुमार ने सीधी चुनौती दी है।

Advertisements

पत्रकार उमेश कुमार ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि प्रणव सिंह विधायक खानपुर , आप कभी शहीदों की शहादत से बने उत्तराखंड को अपने गुप्तांग पर रखते हो तो कभी पत्रकारों का अपमान करते हो और उन्हें बौदा यानी कमजोर बताकर अपने से ना लड़ने लायक़ बताते हुए अपमानित करते हो मै आपसे कम वजन का आदमी लाया हूँ , ये सभी पत्रकारों की तरफ़ से आपसे कुश्ती करेगा ।अब आप अपने विधानसभा क्षेत्र में जगह तय करके अखाड़ा खुदवा दें और दिन समय तय करके सूचना दें। आप जीत गए तो मै पत्रकारिता छोड़कर आपके घर नौकरी करूँगा , आप हार गए तो आप क्या करोगे , ये आप तय करो।

अब देखना यह है कि विवादों में रहने वाले खानपुर विधायक प्रणव कुमार चैंपियन कदम पर क्या निर्णय लेते हैं, क्या वह इस चुनौती को स्वीकार करेंगे या फिर इस बात को दरकिनार करेंगे ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।