Job -: वन निगम में 230 स्केलरों की भर्ती, ये लोग होंगे आवेदन के पात्र

देहरादून| बेरोजगार के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है| वन विभाग जल्द ही विकास निगम में 230 स्केलरों की भर्ती होगी| इस हेतु निगम ने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को प्रस्ताव भेज दिया है| यह राज्य बनने के बाद की पहली भर्ती होगी| 2016 में हुई भर्तियां घपले के चलते निरस्त हो गई थी|


बताते चलें कि वन विभाग में वर्तमान में स्केलरों के करीब 800 पद स्वीकृत है| इस पर कई सालों बाद कुछ माह पहले ही 200 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को पदोन्नति देकर तैनात किया गया| इसके बावजूद अभी करीब 230 पद खाली है| इसके चलते निगम को फील्ड के कामों में दिक्कत आ रही है| जिस कारण निगम की ओर से करीब 8 साल बाद स्केलर के पदों पर भर्ती का प्रस्ताव आयोग को भेजा है| इन पदों पर आयोग को भर्ती करवानी है| इसमें इंटरमैथ्स वाले युवा आवेदन के पात्र होंगे|
वन विभाग निगम उत्तराखंड के एमडी डॉक्टर धनंजय मोहन ने कहा, निगम में स्केलरों की भारी कमी है| इस कारण काम सुचारू रूप से चलाने के लिए निगम ने मानदेय पर कुछ रिटायर लोग रखे हैं| अब नई भर्ती के लिए आयोग को प्रस्ताव भेजा है| आयोग भर्ती करेगा तो कर्मचारियों की कमी दूर हो जाएगी|