कहीं यह तीसरे विश्वयुद्ध के संकेत तो नहीं……… मारीपोल थिएटर में 300 लोगों की मौत, इस संबंध में नाटो ने कहीं यह बातें

यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे तनाव को बीते गुरुवार 24 मार्च 2022 को एक महीना पूरा हो जाता है। ऐसे में रूस ने यूक्रेन पर कई बार बमबारी की जिसमें कई लोगों की जान जा चुकी है। बता दें कि यूक्रेन के मारेपोल में सैनिकों से बचने के लिए नागरिकों ने शरण ले रखी थी और उसके ऊपर बड़े अक्षरों में चिल्ड्रन का बैनर भी लगाया था जिससे कि हवाई हमले से उनकी सुरक्षा हो सके मगर फिर भी रूसी विमानों ने उन पर हमला किया। और इस हमले में 300 लोगों के मारे जाने की जानकारी मिली है बता दें कि यह हमला 16 मार्च को हुआ था जिसके बाद मारीपोल थिएटर मलबे में तब्दील हो गया और जैसे-जैसे अब वहां का मलबा हट रहा है वैसे वैसे लोगों की लाशें मिल रही हैं। तथा आगे और लाशें मिलने की संभावना है। तथा बीते शुक्रवार को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि यदि रूस ने यूक्रेन पर रासायनिक हथियारों का प्रयोग किया था पूरा नाटो संयुक्त रुप से इसका जवाब देगा। यह बात जो बाइडन द्वारा नाटो समिट के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहीं। उनकी बातें तीसरे विश्वयुद्ध का संकेत दे रहे हैं क्योंकि यदि समस्त नाटो देश इस युद्ध में उतरे तो फिर तीसरा विश्व युद्ध होने से कोई भी नहीं रोक सकता।