अंतर्राष्ट्रीय पौष्टिक अनाज महोत्सव का किया गया शुभारंभ, पहाड़ के अनाजों को मिलेगा बढ़ावा

राज्य के पारंपरिक अनाजों को बढ़ावा देने के लिए कृषि विभाग की तरफ से पहली बार दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय पोष्टिक अनाज महोत्सव आयोजित किया जा रहा है| यह महोत्सव 27 दिसंबर से शुरू हुआ, इसका शुभारंभ कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने किया| पहले मुख्यमंत्री धामी इस महोत्सव का शुभारंभ करने वाले थे|


कृषि निदेशक गौरी शंकर ने कहा कि प्रदेश के पोष्टिक अनाज मंडुआ, झंगोरा, चौलाई, गहत की दाल, सोयाबीन, काला भट्ट समेत अन्य अनाजों को प्रोत्साहित करने के लिए पहली बार रिंग रोड स्थित किसान भवन के समीप अंतरराष्ट्रीय पोस्टिक अनाज महोत्सव 27 से 28 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा है| इस महोत्सव में पोष्टिक अनाज उत्पादों के प्रसंस्करण व मार्केटिंग करने वाली कंपनियों के अलावा प्रदेश के स्वयं सहायता एवं किसान समूह की ओर से प्रदर्शनी लगाई गई है|

इस महोत्सव में संगोष्ठी भी होगी इसमें कृषि विशेषज्ञ अनाजों के पोष्टिक महत्व के बारे में लोगों को जानकारी देंगे| इस महोत्सव की एक खास बात यह भी है कि इसमें सभी जिलों के किसान शामिल हो रहे हैं| यहां महोत्सव उत्तराखंड के पारंपारिक अनाजों को बढ़ावा देने की दृष्टि से आयोजित किया जा रहा है|