
देश में जी-20 के बाद अब नवंबर में आपदा प्रबंधन पर छठी वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस होगी| इससे पूर्व उत्तराखंड सहित कई राज्यों में प्री कॉन्फ्रेंस होगी| देहरादून में प्रेस कॉन्फ्रेंस 4 अगस्त को आयोजित होनी है| इसकी तैयारी शुरू हो गई है|
बता दें इंटरनेशनल डिजास्टर सोसायटी राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और उत्तराखंड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकाॅस्ट) संयुक्त रूप से इस कांफ्रेंस का आयोजन 28 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच करेंगे|
यूकाॅस्ट के महानिदेशक डॉ. दुर्गेश पंत के मुताबिक, जून माह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस कांफ्रेंस का पोस्टर जारी किया था| इसमें दुनिया के 100 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि, छात्र, शोधार्थी शामिल होंगे| यूकाॅस्ट इस कांफ्रेंस का वैज्ञानिक एवं तकनीकी समन्वयक है| देशभर में अलग-अलग राज्यों में प्री कॉन्फ्रेंस होगी| जिसके तहत देहरादून में 4 अगस्त को पहली कॉन्फ्रेंस कराई जाएगी| इसके बाद नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी| इस कॉन्फ्रेंस का विषय स्ट्रैंथनिंग क्लाइमेट चेंज एंड डिजास्टर रिसाइलेंट है|
विभिन्न राज्यों व देशों में अपनाई जा रही तकनीको से दूसरे राज्यों में भी आपदा प्रबंधन आसान होगा|
जापान ने आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में काफी काम किया है| इसकी मशीनें भी इस वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस में प्रदर्शित की जाएंगी| सभी देशों को इस हेतु आमंत्रण भेजा जा चुका है|

