अल्मोड़ा में महिला मोर्चा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित

अल्मोड़ा।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, अल्मोड़ा द्वारा एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती पूनम पालीवाल की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से उत्कृष्ट कार्य कर समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला रही महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महिलाओं के योगदान, आत्मनिर्भरता और समाज निर्माण में उनकी भूमिका पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम के दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मिलकर मिष्ठान वितरण किया तथा सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम पालीवाल ने अपने वक्तव्य में कहा कि आज की महिला केवल परिवार तक सीमित नहीं है, बल्कि राजनीति, समाज सेवा, शिक्षा, व्यवसाय और हर क्षेत्र में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिससे महिलाएं समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष किरण पंत ने कहा कि उत्तराखंड की मातृशक्ति सदैव से परिश्रम, त्याग और नेतृत्व का प्रतीक रही है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल एक नारा नहीं, बल्कि समाज के समग्र विकास की आधारशिला है। महिलाओं की भागीदारी राजनीति और सामाजिक निर्णयों में जितनी अधिक होगी, उतना ही समाज मजबूत और संतुलित बनेगा।
वहीं वरिष्ठ भाजपा नेत्री बीना नयाल ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं की जागरूकता और संगठन शक्ति ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें और समाज तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष ललित लटवाल, रवि रौतेला, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, हरीश कन्वाल, मनीष जोशी, त्रिलोक राम कि गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर हँसी मेहरा, बीना नयाल, दीपा बिष्ट, कमला तिवारी, दीपा अधिकारी, पूनम वर्मा, मीना नेगी, मीरा मिश्रा, पूनम त्रिपाठी, दिव्या जोशी, ममता साहा, कविता वर्मा, नेहा टम्टा, रुबीना, माया मेहरा, प्रेमा गुर्रानी, निशा बिष्ट, विनीता वर्मा, नेहा उप्रेती, रश्मि रस्तोगी सहित अनेक महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मान देना और महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

Leave a Reply