महंगाई ने देश में रचा है नया इतिहास- कांग्रेस

पिथौरागढ़। आगामी विधानसभा चुनाव में सभी चुनावी पार्टियों के बीच आरोप और प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है ऐसे में 2 दिसंबर 2021 को गुरुवार के दिन सिल्थाम तिराहे पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर निशाना साधते हुए प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि भाजपा के शासन काल में महंगाई ने एक नया इतिहास रचा है। खाद्य तेलों से लेकर एलपीजी सिलेंडर पेट्रोल डीजल सब्जियां सबने आमजन की कमर तोड़ कर रख दी है। उनका कहना है कि इन सभी चीजों के दाम बढ़ाकर आने वाले चुनावी दौर में सरकार अब कुछ दाम कम करके जनता के साथ धोखा कर रही है।

कार्यकर्ताओं ने यह प्रदर्शन कांग्रेस के जिला अध्यक्ष त्रिलोक सिंह महर के नेतृत्व में किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी करके विरोध जताया उन्होंने कहा कि जनता ने आज से पहले ऐसी महंगाई कभी नहीं देखी थी आज रसोई गैस हजार से भी ऊपर पहुंच गए हैं तथा कभी ना बढ़ने वाले माचिस के दाम भी बढ़ चुके है, ऐसे में अब सरकार कुछ दाम कम करके जनता के साथ धोखा कर रही है। तथा जनता की ओर इशारा कर उन्होंने कहा कि सरकार की इस करनी का फल जनता सरकार को सत्ता से बाहर करके देगी। सरकार के खिलाफ प्रदर्शन में खीमराज जोशी, भूरे मियां अंसारी, हिमांशु ओझा, कार्तिक खर्कवाल, भुवन जोशी, जगदीश जोशी, मदन भट्ट, शंकर लाल आदि शामिल रहे।