बद्रीनाथ धाम पहुंचे उद्योगपति मुकेश अंबानी, 5 करोड़ किए दान

उद्योगपति मुकेश अंबानी बद्रीनाथ धाम पहुंचे| यहां मंदिर पुजारी द्वारा उन्हें विशेष पूजा अर्चना कराई गई| इस दौरान अंबानी ने मंदिर समिति को पांच करोड़ दान दिए|
बता दें इन दिनों बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम में वीआईपी लोगों का लगातार आवागमन बना हुआ है| बुधवार को पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुरेश रैना बद्रीनाथ धाम पहुंचे|

यहां उन्होंने भगवान बद्री विशाल के दर्शन कर पूजा अर्चना में भाग लिया| इस दौरान बद्रीनाथ धाम में प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी ने उनका स्वागत किया| उन्हें वहां देख धाम में दर्शन करने पहुंचे यात्रियों की भीड़ लग गई|


वहीं बुधवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रीतम यादव बद्रीनाथ धाम पहुंचे थे| मंदिर में दर्शन के बाद प्रतीक ने ब्रह्माकपाल में अपने पिता स्व. मुलायम सिंह यादव और मां साधना यादव का पिंडदान किया| श्राद्ध पक्ष में देश के कोने-कोने से लोग पितरों के पिंडदान और तर्पण के लिए बद्रीनाथ पहुंच रहे हैं|