भारतीय पहलवान अमन सहरावत कुश्ती में लाए कांस्य…… भारत के लिए आया छठा पदक

पेरिस खेलों में भारत को छठा पदक मिल चुका है। भारतीय पहलवान अमन सहरावत कुश्ती में कांस्य से लाने में सफल रहे। उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीता है।

Advertisements

21 वर्षीय अमन ने कांस्य के लिए खेले गए मुकाबले में पुअर्तो रिको के डारियान टोई क्रूज को 13- 5 के अंतर से हराया। इससे पहले छत्रसाल अखाड़े के प्रतिभाशाली पहलवान अमन ने गुरुवार को प्री क्वार्टर फाइनल और क्वार्टर फाइनल में दमदार प्रदर्शन किया था लेकिन पुरुषों के 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग के सेमीफाइनल में जापान के शीर्ष वरीय रेई हिगुची से उन्हें मात खानी पड़ी वह पदक पक्का करने में चूक गए लेकिन उन्होंने कांस्य पदक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया और देश को पेरिस खेलों में छठा पदक दिलाया। उनकी जीत के साथ ही भारत को पेरिस ओलंपिक में अब तक पांच कांस्य और एक रजत पदक मिल चुके हैं।