चीन को पछाड़कर विश्व का सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश भारत, UNSC की स्थायी सदस्यता के लिए दावा मजबूत

संयुक्त राष्ट्र के एक प्रमुख अधिकारी द्वारा कहा गया कि चीन को अगले साल तक पछाड़कर विश्व का सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश बन जाने पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थाई सदस्यता के लिए भारत का दावा और मजबूत हो जाएगा| द वर्ल्ड पापुलेशन प्रोस्पेक्टस 2022 की रिपोर्ट में आकलन किया गया है कि 2023 में भारत चीन को पीछे छोड़ विश्व का सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश बन जाएगा| 2022 में भारत की जनसंख्या 1.41 अरब की गई थी, जबकि चीन की 1.42 अरब| पापुलेशन डिवीज़न ऑफ द यूएन डिपार्टमेंट ऑफ इकोनामिक एंड सोशल के डायरेक्टर जॉन ने कहा कि भारत अब तक सुरक्षा परिषद की स्थाई सदस्यता का दावा करता रहा है| लेकिन विश्व की सबसे अधिक आबादी वाला देश बन जाने पर निश्चित रूप से उसका दावा और अधिक मजबूत हो जाएगा| यह बात प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जनसंख्या रिपोर्ट के असर पर पूछे गए सवाल पर वेल्थम द्वारा कही गई| उन्होंने भारत को लंबे समय तक चलने वाली अर्थव्यवस्था बताया| इसके साथ ही कहा कि उसने बेहतर ढंग से जन्म दर में कमी लाई हहै|बताते चलें कि अभी सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्य हैं| जिसमें अमेरिका, ब्रिटेन , फ्रांस, रूस और चीन शामिल है| सुरक्षा परिषद में कुल 15 सदस्य देश है| जिन्हें स्थायी और अस्थायी सदस्यता प्राप्त की जाती है| स्थायी सदस्यों के पास वीटो पावर होती है जिसका इस्तेमाल कर किसी भी प्रस्ताव को पास होने से रोका जा सकता है| इसके अलावा सुरक्षा परिषद में 10 अस्थायी सदस्य होते हैं| इन अस्थायी सदस्यों का चयन क्षेत्रीय आधार पर किया जाता है|

Advertisements

Recent Posts