टीकाकरण में रिकॉर्ड बना रहा भारत, सिर्फ 1 महीने में 65 प्रतिशत किशोरों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज

कोरोना की तीसरी लहर चरम पर है इसकी परिणाम काफी चिंताजनक है| अब तक देश में 168.47 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है| 24 घंटे में 55 लाख लोगों का टीकाकरण किया गया| शुक्रवार को देश में कोविड-19 के 1.49 लाख यानी 1,49,674 नए मामले सामने आए हैं | यह संख्या को देखा जाए तो कल के हिसाब से यह हो 13 फ़ीसदी कम है| पिछले 24 घंटों में 2,46,674 लोगों को स्वस्थ होने के बाद घर भेजा गया है|


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक 168.47 करोड़ लोगों को कोविड-19 वैक्सीन लगाई जा चुकी है| बीते 24 घंटों में 55 लाख लोगों का टीकाकरण हुआ है| शुक्रवार को कोरोना के 1.49 लाख नए मरीज सामने आए हैं|
कोविड-19 महामारी के खिलाफ भारत में चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान में शुक्रवार को एक और उपलब्धि जुड़ गई है| भारत ने सिर्फ 1 महीने के अंदर 65 फ़ीसदी किशोरों का टीकाकरण किया है| यह जानकारी खुद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडविया ने ट्वीट करके साझा की है| उन्होंने कहा है कि “युवा भारत का ऐतिहासिक प्रयास जारी……..सिर्फ 1 महीने के अंदर 15 से 18 वर्ष के 65% किशोरों को कोरोना वैक्सीन की पहले डोज मिल चुकी है| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान नए रिकॉर्ड बना रहा है” इसके अलावा बता दें कि बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीनेशन के अलावा 10 जनवरी से 7 साल से अधिक वरिष्ठ नागरिकों व फ्रंटलाइन वर्कर को कोरोना की प्रिकॉशन डोज भी लगाई जा रही है| यह दोनों घोषणाएं प्रधानमंत्री मोदी ने एक साथ की थी|