मोबाइल डाटा स्पीड में भारत 69वें स्थान से उछलकर 49वें पायदान पर पहुंचा

भारत ने मोबाइल डाटा स्पीड में रूस और अर्जेंटीना को पछाड़ दिया है|
भारत में मोबाइल डाटा की डाउनलोड रफ्तार 115% बढ़ गई है|


बताते चलें कि पिछले साल सितंबर में 13.87 एमबीपीएस थी, जो जनवरी में 29.85 एमबीपीएस रही| लेकिन अब भारत जी-20 देशों जैसे रुस, अर्जेंटीना, पाकिस्तान, बांग्लादेश और इंडोनेशिया सहित अन्य देशों से आगे निकल गया है |
एक रिपोर्ट के मुताबिक , भारत में 5G रॉकेट की गति से दौड़ रहा है| जनवरी 2023 में भारत 69वीं पायदान पर था, लेकिन अब 5जी की वजह से भारत 49वें स्थान पर पहुंच गया है|
इससे पूर्व सितंबर 2022 में भारत 118वें स्थान पर था|
यह रिपोर्ट बताती है कि जनवरी 2023 में jio-5g सेवा का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को हिमाचल प्रदेश में तूफान 246.49 एमबीपीएस की औसत डाउनलोड गति मिली, दूसरी ओर कोलकाता में 506.25 एमबीपीएस तक की रफ्तार दर्ज की गई|
कोलकाता में एयरटेल 5 जी ग्राहकों को 78.13 एमबीपीएस की औसत डाउनलोड स्पीड और दिल्ली में 268.89 एमबीपीएस की रफ्तार मिली है|
रिपोर्ट में कहा गया है कि औसत 5G डाउनलोड गति 512.57 एमबीपीएस (गुजरात) और 19.23 एमबीपीएस (उत्तर प्रदेश पश्चिम) के बीच रही|
कहा जा रहा है कि दूरसंचार कंपनियों ने 3 साल के 5जी लक्ष्य को 6 महीने के अंदर ही पूरा कर लिया है| अब सरकार विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों में 5जी को अपनाने के लिए प्रयास कर रही है|