8.2 प्रतिशत विकास दर के साथ भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था

नई दिल्ली| केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने घोषणा की कि भारत 2022 में 8.2% की विकास दर के साथ दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है| शाह ने खान और खनिजों पर छठे राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा 8.2% की वृद्धि दर के साथ हम 2022 में दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है| गृहमंत्री ने इसी अवधि के विभिन्न देशों के साथ भारत की विकास दर की तुलना करते हुए कहा कि, अमेरिका में 3.7%, जर्मनी में 2.1% चीन में, 4.4% और ब्राजील में 8% था|