![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
आज दिनांक 6 नवंबर 2022 को रविवार के दिन इंडिया और जिंबाब्वे के बीच हुए मुकाबले में भारत ने जिम्बाब्वे को 71 रनों से हराया है। बता दें कि इस इस जीत के साथ भारत ने ग्रुप 2 की पॉइंट टेबल में 8 अंकों के साथ टॉप किया है। 10 नवंबर को एडिलेड ओवल में सेमीफाइनल के दौरान भारत की भिड़ंत जोस बटलर की इंग्लैंड से होने वाली है। बता दे कि भारत ने जिंबाब्वे के खिलाफ पहले बल्लेबाजी की और 186 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिंबाब्वे की टीम 115 रनों पर ही ढेर हो गई। इसी मैच के साथ भारत ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है और आगामी 10 नवंबर को भारत का इंग्लैंड के साथ मैच होगा। टॉस जीतने के साथ ही भारत ने यह मैच भी अपने नाम कर लिया और जिंबाब्वे को 187 रनों का लक्ष्य दिया मगर जिम्बाम्बे की टीम भारत के सामने नहीं टिक पाई। भुवनेश्वर कुमार ने पारी की पहली ही गेंद पर जिम्बाम्बे का पहला विकेट ले लिया।
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)