
वर्तमान में रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे तनाव में दोनों देश एक दूसरे को पूर्ण रूप से टक्कर दे रहे हैं। ऐसे में जानकारी मिली है कि बीते सोमवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि भारत अब यूक्रेन को माननीय मदद देगा इस बात की जानकारी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची द्वारा दी गई है। बागची ने जानकारी देते हुए कहा है कि भारत यूक्रेन को दवाइयां व दूसरी मदद भेजेगा। हालांकि अभी विस्तार से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन माना यह जा रहा है कि भारत दोनों देशों के बीच
तटस्थ रहते हुए यूक्रेन को मानवीय मदद देगा।

