
उत्तराखंड। राज्य के रुड़की शहर से एक ऐसी खबर आ रही है जो सबको हैरान परेशान कर देने वाली है राज्य में चोर इतने बेखौफ हो गए हैं कि कड़ी सुरक्षा के बीच से एटीएम मशीन ही गायब हो जा रही है और किसी को कानों कान खबर भी नहीं हो पा रही है। ऐसी ही एक खबर रुड़की से भी आई है रुड़की शहर के बीच में इंडसेंड बैंक की एटीएम मशीन को कुछ चोर बदमाश उखाड़ कर ले गए है और हैरानी की बात यह है कि एटीएम मशीन की सुरक्षा में लगा अलार्म भी नहीं बजा।
Advertisements

इस घटना के बाद बैंक व एटीएम का संचालन करने वाली एजेंसी पर भी सवाल खड़े हो चुके है। हालांकि पुलिस इस मामले की जांच करने में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही वे चोर का पता लगा लेंगे।

